विष्णुपुर में कीटनाशक दवा पीने से वृद्ध की मौत
राजनांदगांव| डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी 55 वर्षीय मयाराम लोहार ने मंगलवार को कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को सुबह 5 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। अधिक मात्रा में कीटनाशक दवा पीने से इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल कीटनाशक दवा सेवन करने का कारण पता नहीं चला है। पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।