जिला अस्पताल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
राजनांदगांव| जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर बनाए रखने के लिए अस्पताल में ओपीडी, जजकी वार्ड, मेल सर्जिकल वार्ड, ब्लड बैंक, सेंट्रल पैथालॉजी लैब और आईसीसीयू में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल के सभी वार्ड में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रपोजल भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे अस्पताल में असमाजिक तत्वों पर आसानी से कार्रवाई की जा सकती है।