पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आॅनलाइन आवेदन
राजनांदगांव| आदिम जाति कल्याण विभाग ने वर्ष 2015-16 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरु हो गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. ललित शुक्ला ने बताया कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं को छोड़कर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय कॉलेजों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज,आईटीआई, पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्र आदिम जाति कल्याण विभाग के वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए एवं नवीनीकरण के छात्रों की आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी तक सेंशन आर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। जिन छात्रों ने पूर्व में नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल पर आवेदन किया गया है।