कैडेट्स पैराग्लाइडिंग के लिए 14 को जाएंगे
राजनांदगांव| भिलाई में होने जा रही पैराग्लाइडिंग की ट्रेनिंग के लिए राजनांदगांव एनसीसी कैडेट्स 14 को जाएंगे। इसमें म्युनिसिपल स्कूल से 40 और स्टेट स्कूल से 20 कैडेट जाएंगे। इसमें 30 लड़के और इतनी ही लड़कियां शामिल हैं। एनसीसी अफसर जीडी वैष्णव ने बताया कि यह एनसीसी कैडेट्स के लिए अच्छा अनुभव रहेगा।