पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत कर मनाया उत्सव

शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत कर मनाया उत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरागढ़| ईश प्रार्थना व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच वेसलियन स्कूल का वार्षिकोत्सव मना। डब्ल्यूसीसीआई अध्यक्ष एसके सिंह, सचिव ए स्कॉट और राजनांदगांव वेसलियन स्कूल प्रबंधक एल कुमार के आतिथ्य आयोजिक कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा रचनात्मक प्रस्तुति दी। प्राचार्य एस मसीह ने शालेय प्रतिवेदन का वाचन करते हुए बताया कि संस्था लगातार छात्रों के सर्वागीण विकास को लेकर कार्य कर रही है इसके चलते उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। इस अवसर पर बच्चों ने एकल, समूह गीत नृत्य के अलावा शिक्षाप्रद व मनोरंजक नाटक प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...