पीएम का दौरा : मंत्री, सांसद व केंद्र के अफसर पहुंचे प्रज्ञागिरि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 फरवरी को डोंगरगढ़ आगमन को लेकर गुरुवार की दोपहर मंत्री व आला-अधिकारी वस्तु स्थिति जानने व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत, सांसद अभिषेक सिंह, प्रमुख सचिव एमके राउत, एमओआरडी की ज्वाइंट सेक्रेटरी अपराजिता सारंगी, सेक्रेटरी सुबोध सिंह, चीफ सेक्रेटरी एके राव, कमिश्नर अशोक अग्रवाल, आईजी प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर मुकेश बंसल, एसपी सुंदरराज पी., पीडब्लूडी के एसई मदन मोहन श्रीवास्तव, ईई केबी अश्वनी कुमार, राजनांदगांव के ईई समय लाल, केन्द्र से पहुंची एनआईसी के अफसर सहित प्रदेश के आला-अफसरों ने मौका मुआयना कर पीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। सभा स्थल के हर प्वाइंट में घूम-घूमकर स्थितियों से अवगत हुए व अधिकारियों को निर्देश देकर तीन में समतलीकरण व अन्य कार्यो को पूरा करने के लिए कहा।
स्थल के बाद रेस्ट हाउस में चली गोपनीय बैठक: प्रज्ञागिरी कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने के बाद मंत्री, सांसद, केन्द्र के अधिकारी व जिला प्रशासन के अफसरों ने रेस्ट हाउस में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर गोपनीय बैठक रखी। डेढ़-दो घंटे की बैठक को सार्वजनिक नहीं किया गया। दोपहर भोजन के बाद जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन तथा केन्द्र की अफसरों की टीम ने अलग-अलग बैठक कर रूपरेखा तैयार की।
डोंगरगढ़| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी का मंत्री राजेश मूणत व सांसद अभिषेक निरीक्षण कर रहे।
ओडीएफ ग्राम का भी दौरा करेंगें प्रधानमंत्री मोदी
मुआयना करने पहुंचे अफसरों ने बताया कि पीएमओ कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री एक ओडीएफ ग्राम (खुले में शौचमुक्त ग्राम) भी जाएंगे। पहले तो रूर्बन प्रोजेक्ट में शामिल ग्राम भंडारपुर जो ओडीएफ ग्राम घोषित हो गया है लेकिन पीएम की 10 मिनट में हेलीकॉप्टर का दौरा करने की मंशा है। इसी बीच छुरिया ब्लॉक के एक गांव को चिंहित कर ओडीएफ ग्राम का दौरा करेंगे। चौकी के बाद छुरिया ब्लॉक भी ओडीएफ ब्लॉक बनने की ओर अग्रसर है इसी वजह से छुरिया के एक गांव में मोदी का दौरा तय माना जा रहा है।
तीन दिन में प्रथम रूपरेखा तैयार करने के निर्देश
प्रज्ञागिरी परिसर में पहुंचे अफसरों ने जिला प्रशासन व स्थानीय अधिकारियों को तीन में प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। अफसरों ने हेलीपेड का स्थान चयनित कर समतलीकरण व आरसीसी रोड बनाने के लिए कहा। समतलीकरण व अन्य प्रारंभिक कार्यो को तीन दिन के भीतर पूरा कर रूपरेखा तैयार करने के लिए निर्देशित किया। केन्द्र से पहुंचे अफसरों ने बताया कि तीन दिन के बाद एसपीजी के अधिकारी पहुंच जाएंगे जो अपने स्तर पर मुआयना करने के बाद जो भी रूपरेखा बनाएंगे।
एसपीजी के निरीक्षण के बाद सही स्थिति
धूप की संभावना के कारण बदला पीएम का मंच स्थान
प्रधानमंत्री प्रज्ञागिरी परिसर में जिस स्थान से संबोधित करने वाले थे उनका स्थान जिला प्रशासन ने तय कर लिया था। जिला प्रशासन ने पूर्व में प्रज्ञागिरी पहाड़ी के ठीक सामने मंच का स्थान निर्धारित किया था लेकिन सभा स्थल के ठीक बगल में तीन हेलीपेड बनने की वजह से मंच का स्थान अफसरों को नहीं जमा जिस वजह से मंच का स्थान बदलकर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित होने वाले मंच के सामने पीएम का मंच बनाना निर्धारित किया गया। मंच का स्थान बदलने का कारण धूप भी कारण है।
पीएम के आने को लेकर प्रदेश व केन्द्र के अफसरों के साथ मौका मुआयना कर प्रारंभिक रिपोर्ट हमने बनाई है। दो-तीन दिन में एसपीजी पहुंच जाएंगे। उनके निरीक्षण के बाद ही कार्यक्रम को सही दिशा मिलेगी। जिसकी जानकारी आप लोगों को दे दी जाएगी। राजेश मूणत, प्रभारी मंत्री
10 फरवरी को प्रकाशित खबर