पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मा रथ का आतिशबाजी के साथ नगर में स्वागत

कर्मा रथ का आतिशबाजी के साथ नगर में स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्त माता कर्मा के रथ आगमन पर स्वागत किया गया। रथ के नगर भ्रमण के दौरान विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक खेदूराम साहू, जिला अध्यक्ष हुमन साहू, तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू , डाॅ. निरेन्द्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या साहू, जनपद अध्यक्ष प्रीति भेलस साहू हिस्सा लिया। रथयात्रा में दिनेश गांधी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विरेन्द्र बोरकर, लक्ष्मीनाराण गुप्ता, देशराज जैन, अजीत जैन, संजय मुटकुरे, रामकुमार गुप्ता सम्मिलित हुए।

रथ के नगर प्रवेश के दौरान डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू व पूर्व विधायक खेदूराम साहू ने पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात नगर भ्रमण कर बस स्टैंड से मटिया रोड होते मटिया पंहुचे। मटिया से साकेत धाम में सामुहिक आरती के बाद सभा का आयोजन किया। सभा को मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू ने संबोधित करते सुसंगठित, सुविकसित समाज निर्माण के लिए भक्त माता कर्मा के आदर्शों को आचरण में उतारने की आवश्यकता बताया साथ ही समाज में जनजागरूकता अभियान चलाने के लि‍ए जिला साहू संघ सभी पदाधिकारियों धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा जिला अध्यक्ष हुमन साहू ने संबोधित करते रथ यात्रा के दौरान अपने अनुभव को व्यक्त किया साथ समाज को व्यसन मुक्ति कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को सहयोग की अपेक्षा की।

सभा को दिनेश गांधी, व खेदूराम साहू, सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व नगर अध्यक्ष होमन साहू व तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला भर सामाजिक पदाधिकारियों का आगमन डोंगरगांव हुआ था जिसमें खेैरागढ, डोंगरगढ, छुरिया, चौकी, मोहला, मानपुर, राजनांदगांव,के तहसील पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण सहित युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आदि सामाजिक पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

डोंगरगांव। तहसील साहू संघ के सम्मेलन को मुख्य अतििथ दलेश्वर साहू ने संबोधित किया।



खबरें और भी हैं...