ठेकेदार पर तय मंथली फीस से ज्यादा मांगने का आरोप
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में इन दिनों पार्किंग ठेकेदारी की कथित मनमानी के चलते लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। पार्किंग ठेकेदार अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिक चार्ज वसूली कर रहा है। मासिक पास बनाने आनाकानी की जा रही। तीन-चार महीने के बाद ही पास बनाने की बात कही जा रही। उसका कहना है कि गाड़ी रखनी है तो राेज पार्किंग का शुल्क देना होगा।
इस तरह से चल रही मनमानी के खिलाफ स्टेशन मास्टर के पास कई बार शिकायत किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इसका खामियाजा यहां पर आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन में पार्किंग के लिए मनमानी राशि वसूली को लेकर यात्री खासे परेशान हैं, लेकिन स्टेशन में पार्किंग के नाम पर व्यवस्था कुछ भी नहीं है। स्टेशन परिसर के बाहर बेतरतीब ढंग से गाड़ियों की पार्किंग की जाती है। इससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं ठेकेदार को सिर्फ वसूली से मतलब है।
एक महीने रखना जरूरी
मैं एक-दो दिन रखने वालों का पास नहीं बनाउंगा। जो यात्री महीनेभर रखेगा, उसके बाद ही पास बनेगा। विक्की, स्टेशन पार्किंग का ठेकेदार
राजनांदगांव| रेलवे स्टेशन पार्किंग में की जा रही मनमानी वसूली।
केस-2
केस-1
मंथली पास के 120 की बजाए मांग रहे 600 रुपए
दुर्ग निवासी लेख राम साहू ने बताया कि वह राजनांदगांव राेज काम करने आता है। वह अपनी गाड़ी स्टेशन के पार्किंग में रखने के लिए मासिक पास बनाने के लिए कहा, तो ठेकेदार ने पहले 600 रुपए ,फिर 300 रुपए लगने की बात कही, बोर्ड पर लिखे 120 रुपए के जवाब में कहा कि 3-4 महीने पार्किंग जरूरी है।
पास बनाने के लिए तीन महीने की अनिवार्य शर्त
भिलाई निवासी सुजीत मिश्रा ने बताया कि वह राजनांदगांव में गैरेज में काम करने आता है। जो स्टेशन से काफी दूर है। इसलिए वह अपनी बाइक पार्किंग में रखने के लिए पास बनाने के लिए कहा तो ठेकेदार ने साफ मना कर दिया। ठेकेदार ने कहा कि पहले दो से तीन महीने यहां पर गाड़ी रखो फिर मासिक पास बना दिया जाएगा।
हर महीने देना पड़ रहा 600 रुपए पार्किंग शुल्क
स्टेशन के पार्किंग स्टैंड पर मासिक पास नहीं बनाने की वजह से एक व्यक्ति को हर महीने 600 रुपए पार्किंग शुल्क देना पड़ रहा है। पार्किंग स्टैंड में 6 घंटे के लिए 5 रुपए लिया जाता है। इसके अनुसार यात्री को 24 घंटे के लिए 20 रुपए देना पड़ रहा है। जबकि एक महीने का पास बनाने के लिए 120 रुपए शुल्क तय किया गया है। दूसरे शहर से यहां पर रोजगार के लिए आने वाले लोगों को मजबूरी में 600 रुपए देकर अपनी गाड़ी पार्किंग स्टैंड में रखना पड़ रहा है।
तीन सौ लोगों के बनाए गए हैं पास
स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में लोगों का मासिक पास नहीं बनाया जा रहा हैω?
ऐसी कोई बात नहीं है, सभी का पास बनाया जा रहा है। लिस्ट के अनुसार अब तक तीन सौ लोगों के पास बन चुके हैं।
स्टैंड में रोजाना 4-5 सौ गाड़ियों की पार्किंग हो रही है। ऐसे में सिर्फ तीन सौ लोगों को ही पास बना है। बाकी लोगों का क्यों नहीं बनाया गयाω?
दो-चार दिन गाड़ी रखने वाले लोगों का पास नहीं बनाने का नियम नहीं।
ऐसा कोई नियम है क्या दो-चार दिन गाड़ी रखने वालों का पास नहीं बनाया जाएगाω?
मैं अब कोई बात नहीं करना चाहता। जिस किसी को दिक्कत है, वो यहां पर आकर शिकायत कर सकता है।