पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महोत्सव के 1 दिन पहले रैली में उमड़े समाज के लोग

महोत्सव के 1 दिन पहले रैली में उमड़े समाज के लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवांगन समाज ने गुरुवार को बाइक रैली के माध्यम से शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। मां परमेश्वरी महोत्सव के एक दिन पूर्व युवा मंच के बैनर तले निकाली गई इस रैली में करीब 500 बाइक में एक हजार लोग शामिल हुए। दो घंटे में इस रैली में शहर में करीब 14 किलोमीटर का भ्रमण किया। शुक्रवार को आडिटोरियम में महोत्सव है। इसमें मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और सांसद अभिषेक सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

देवांगन समाज पहली बार नगर स्तर पर परमेश्वरी महोत्सव मना रहा है। युवाओं की पहल पर हो रहे इस आयोजन में पूरे शहर के सामाजिक लोग जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि उनका उत्साह बाइक रैली में रेला के रूप में नजर आया। स्टेट स्कूल मैदान से शुरू हुई रैली शहर के अधिकांश हिस्सों से होकर आडिटोरियम में समाप्त हुई। रैली में एक खुली जीप थी, जिसमें कुछ प्रमुख लोग सवार होकर समाज के लोगों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।

महोत्सव और बाइक रैली को लेकर लोगों का उत्साह इतना रहा कि कई लोग अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे थे। इस तरह युवाओं के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी बाइक रैली में सहभागी बने। भ्रमण के दौरान चौराहों पर लोगों ने रैली का स्वागत भी किया।

देवांगन समाज के जनप्रतिनिधि आज शहर में
देवांगन समाज के कई जनप्रतिनिधि शुक्रवार को शहर में दौरे पर आ रहे हैं। कटघोरा विधायक व संसदीय सचिव लखन देवांगन और हाथकरघा विकास निगम के चेयरमैन संतोष देवांगन दोपहर एक बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। वे दोपहर में तुलसीपुर स्थित दयावान देवांगन के निवास में समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। उनके साथ जांजगीर-चांपा विधायक मोतीलाल देवांगन, देवांगन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन और डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं पद्मा देवांगन भी रहेंगी। सभी जनप्रतिनिधि आडिटोरियम में होने वाले नगर स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव में भी शामिल होंगे।

राजनांदगांव| गुरुवार को देवांगन समाज ने रैली निकालकर नगर भ्रमण किया, बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा।

खबरें और भी हैं...