पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लो हम जीते चुनाव, अब अब बन गए सर्टिफाइड छात्र नेता

लो हम जीते चुनाव, अब अब हम बन गए सर्टिफाइड छात्र नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरमजयगढ़| शासकीय कॉलेज धरमजयगढ़ के छात्र संग चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पद अधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली। छात्र संग चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और भाजपा का छात्र संगठन एबीवीपी के बीच कड़ा मुकाबला था।
चुनाव में एबीवीपी का दबदबा रहा और अध्यक्ष पद पर प्रांजल अग्रवाल, उपाध्यक्ष कुमारी अंकिता यादव, सचिव पद पर सुयश अग्रवाल, सहसचिव पद पर कुमारी रेशमी भारती निर्वाचित हुए थे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रशाद ढिमर ,गोकुल नारायण यादव, डा.खुर्शीद खान भाजपा नेता जगन्नाथ यादव कालेज के शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।