पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय की पाबंदी से दूर हमारे नेता, देश को ऐसे बढ़ाएंगे आगे

समय की पाबंदी से दूर हमारे नेता, देश को ऐसे बढ़ाएंगे आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। वैसे तो नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक 12 बजे रखी गई थी, मगर इसमें पहुंचने में निगम के महापौर, सभापति, आयुक्त पार्षदों, एल्डरमेन अन्य सदस्यों ने रुचि नहीं दिखाई। 12.10 बजे सभा कक्ष का कमरा खोला गया। इसके बाद 12.35 बजे से पार्षदों का आगमन शुरू हुआ।
नेता प्रतिपक्ष जयंत ठेठवार अपने साथियों के साथ 12.45 पर सभाकक्ष के बाहर बालकनी में नजर आए। निगम आयुक्त 12.45 बजे पहुंचे। सबसे आखिरी में 12.55 बजे महापौर महेंद्र चौहथा, सभापति विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ सभाकक्ष में एंट्री किए। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे से सामान्य सभा की बैठक की कार्रवाई शुरू की गई।
12 बजे का समय, 1. 32 बजे शुरू हुई सामान्य सभा की बैठक।