रायगढ़.मित्र कलामंदिर द्वारा गांधी गंज में अपना 54 वां वर्ष मनाया जाएगा। हर बार यहां की साज सज्जा सबसे अलग एवं खास होती है। इस बार भी मित्र कला मंदिर द्वारा पंडाल की खास साज सज्जा के लिए कोलकाता के मिदनापुर से पंडाल के कारीगरों को बुलाया गया है।
इस बार पंडाल को गुफा का रूप दिया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए गुफा से होकर जाएंगे। यहां की ख्याति ऐसी है कि लगभग दो टन प्रसाद का वितरण होता है। जिसमें रायगढ़ के अनेक समाज सेवियों की सहभागिता होती है।