- Hindi News
- ‘हर समाज की बेहतरी के लिए हो रहे प्रयास’
‘हर समाज की बेहतरी के लिए हो रहे प्रयास’
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सभी समाज और सभी वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिससे पूरे प्रदेश का समन्वित विकास हो और छत्तीसगढ़ को एक अग्रणी राज्य के रूप में पूरे देश में अच्छी पहचान मिले।
मुयमंत्री डॉ. सिंह आज 13 दिसबर को रायगढ़ जिले के तमनार विकास खण्ड मुयालय में अखिल भारतीय अघरिया समाज की 28 वीं महासभा के आयोजन अवसर पर शामिल होते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुयमंत्री डॉ. सिंह ने अघरिया समाज के निर्माणाधीन भवन के लिए 10 लाख रुपए प्रदाय करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्रीय विधायक की मांग पर हमीरपुर रोड की उन्नतिकरण तथा तमनार कालेज के बाउण्ड्रीवाल के शीघ्र निर्माण के लिए भी आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने अघरिया समाज के नवनिर्वाचित केन्द्रीय पदाधिकारियों को पद की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 4 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 2 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत के शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, 01 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन, 27 लाख रुपए की लागत के शहीद वीर नारायण सिंह बहुउद्देशीय कृषक केन्द्र कसडोल और 37 लाख रुपए की लागत के शासकीय हाईस्कूल भवन देवगांव शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अघरिया जाति समाज की विशिष्ट पहचान है। अघरिया समाज के लोग सरल-सहज और परिश्रमी स्वभाव के होते हैं, जो कृषि कार्य जैसे पेशा में विशेष रूप से पारंगत है। ये अपने मेहनत के बलबूते अपने परिवार समाज को ही आगे नहीं बढ़ा रहे हैं अपितु वे पूरे प्रदेश की उन्नति में अहम् भागीदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अघरिया समाज वर्तमान में कृषि के साथ-साथ अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी आगे रहा है और विकास की गतिविधियों से जुड़कर तेजी से उन्नति करने लगा है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने अघरिया समाज की महासभा के आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए उसकी जागरूकता का होना आवश्यक है।
महासभा को सांसद विष्णुदेव साय तथा विधायक लैलूंगा सुनीति सत्यानंद राठिया ने भी संबोधित किया और अघरिया समाज के मेहनती स्वभाव की तारीफ की। कार्यक्रम