- Hindi News
- प्रधान आरक्षक पर छेड़छाड़, ग्रामीणों पर शासकीय काम में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज
प्रधान आरक्षक पर छेड़छाड़, ग्रामीणों पर शासकीय काम में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज
{ आईजी ने दिए एसपी को जांच के आदेश, आरोपी हवलदार को किया सस्पेंड।
भास्कर न्यूज|रायगढ़
जमीनविवाद के मामले को लेकर जांच करने गए सरिया थाने के हवलदार रजनीकांत मिश्रा पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर धुनाई करने के मामले में सरिया पुलिस जहां प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर अवधूत साहू, उसकी प|ी और मां के अलावा अन्य दर्जनों ग्रामीणों पर जहां शासकीय काम में बाधा उत्पन्न करने, शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाने पर धारा 186, 353, 332, 294, 506, 341, 147, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
महिला के पति की रिपोर्ट पर प्रधान आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354, 1 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। वहीं इस काउंटर रिपोर्ट में किसी कि भी गिरफ्तारी 24 घंटे बाद नहीं हो पाई है। गौरतलब हो कि गुरुवार की सुबह 6 बजे जमीन संबंधित मामले की जांच करने सरिया थाना का प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा भठली पहुंचे थे। जहां एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक की जमकर धुनाई करते हुए हाथ पांव बांध कर कोठार में करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा था। सूचना सारंगढ़ एसडीओपी सत्येंद्र पांडेय को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद भी ग्रामीण शांत हुए थे।
बिलासपुर रेंज के आईजी पवन देव रायगढ़ में ही थे। लिहाजा उन्होंने मामले की तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश एसपी राहुल भगत को दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं प्रधान आरक्षक को सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है।
12 दिसंबर को प्रकाशित समाचार