- Hindi News
- ओपी जिंदल विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन
ओपी जिंदल विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन
रायगढ़. ओ.पी. जिंदल विद्यालय रायगढ़ में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 12 दिसम्बर 2014 को भव्य प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता, क्ले मॉडलिंग और पुष्पसज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रदर्शनी का शुभारंभ एब्बे ग्रेंज चर्च ऑफ इंग्लैंड अकादमी लीड्स, यूके की शिक्षिका कार्मेल नेवेलि एवं जेनीफर स्मिथ द्वारा किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता और कनिष्ठ विद्यार्थियों के लिए आयोजित पुष्प सज्जा प्रतियोगिता एवं क्ले मॉडलिंग में निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में रंजना जिंदल, अर्चना त्रिवेदी, डॉ. डी. राय चौधरी, श्सुमन चौहान, दीप्ति भगत, एवं गीता मैथ्यु को आमंत्रित किया गया था। विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार की विभिन्न रचनात्मक एवं गवेशणात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।