वृद्धा की फसल काट ले गए चोर
रायगढ़. तमनारथाना क्षेत्र अमलीडाड़ गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्धा कमला गुप्ता केशव गुप्ता दोनों रिश्तेदार हैं। इनके बीच लंबे समय से खेत संबंधी विवाद चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वृद्धा ने अपने रिश्तेदार केशव के ऊपर खेत में लगे फसल काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद 447,व 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है।