लाइन परिचालकों की होगी संविदा भर्ती
रायगढ़ | बिजली कंपनी में श्रेणी-2 के लाइन परिचालकों के रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को लिए संविदा आधार पर नियुक्ति होगी। पहल करते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने 100 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। संविदा भर्ती में चयनित हुए कर्मी को परिचालक श्रेणी 2 व लाइन सहायक श्रेणी-2 को आवंटित कार्यों में सहायता के लिए रखा जाएगा। गौरतलब है कि विद्युत विभाग में पिछले एक साल से भर्ती नहीं हुई थी।
इस भर्ती से कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही काम में भी सुधार व उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।