शिक्षण संस्थाओं 2 से 4 अक्टूबर तक अवकाश
रायगढ़| छत्तीसगढ़शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत शिक्षण सत्र 2014-15 में शासकीय सहायता प्राप्त एवं गैर शासकीय सहायता प्राप्त निजी शालाओं के लिए दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में शासन द्वारा दशहरा के लिए 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया था। जिसमें से 1 अक्टूबर के अवकाश को निरस्त कर अब 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह दीपावली अवकाश 20 से 24 अक्टूबर तक पांच दिन का, शीतकालीन अवकाश 22 से 26 दिसम्बर तथा ग्रीष्म कालीन अवकाश होगा।
1 मई 2015 से 15 जून 2015 तक कुल 46 दिवस का घोषित किया गया है।