पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुमाने का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

घुमाने का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|पांच सालकी एक मासूम खिलाने और घुमाने का लालच देकर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ बच्ची के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम गेरवानी की एक महिला ने पिछली रात पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रात 9 बजे जब वह अपने पांच साल की को लेकर कालोनी के बाथरूम में गई।

रास्ते में उसे कालोनी का ही रहने वाल चंद्रशेखर यादव उर्फ चंदु ड्राइवर ने घुमा कर लाने की बात कह कर ले गया। इसी दौरान उसने बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी से गाली गलौज करके वह अपनी बच्ची को छुडाकर घर ले आई और अपने पति से चर्चा उपरांत थाने लाकर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 तथा लैगिंग अपराध संरक्षण अधिनियम की धारा 8 पास्को एक्ट के तहत आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।



घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है। पुलिस उसकी पतासाजी में लगी हुई है।