पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर बांट रहे पुस्तिका

घर-घर जाकर बांट रहे पुस्तिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|महाराजा अग्रसेनकी जयंती धूमधाम से मनाने की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। संचालन समिति के सदस्य अनिल रतेरिया ने बताया कि गांधी गंज में विशाल पंडाल एवं मंच का निर्माण पूर्णता की ओर है वहीं अग्रोहा भवन की सारी व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। अग्र समाज के प्रत्येक परिवार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लाेगों की भागीदारी जयंती समारोह में हो इसके लिए समिति के सदस्य तथा विभिन्न जोनों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पुस्तिका तथा कार्यक्रमों का विवरण पहुंचा रहे हैं। जयंती समारोह के दौरान महिलाओं के लिए मेंहदी लगाने का विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें कानपुर से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। ये 22 सितंबर से प्रतिदिन 10 बजे अग्रोहा भवन में उपलब्ध रहेंगे