ट्रक की टक्कर से बस गड्ढे में गिरी
भास्कर न्यूज | अंबिकापुर/बतौली
एनएचमें शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बतौली से लगे लमगांव पुलिया के पास ट्रक एवं बस में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
अंबिका बस क्रमांक सीजी 16 एच-0104 का ड्राइवर शुक्रवार की शाम को रायगढ़ से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर रहा था। बस रायगढ़ से अंबिकापुर होते हुए झारखंड गढ़वा जाती है। बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। रात करीब साढ़े 10 बजे बस लमगांव पुलिस के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से रहे ट्रक क्रमांक एचआर 46 बी-7191 से टक्कर हो गई। तेज टक्कर से बस पीछे लुढ़कते हुए सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। इस बीच ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकला। हादसे मंंे अंबिकापुर निवासी एएसआई समेंद्र सिंह सहित दर्जनभर यात्री घायल हो गए थे। श्री सिंह पेशी में रायगढ़ से लौटे रहे थे। उनके बाएं पैर में चोट आई थी। सभी को रात में जिला अस्पताल लाया गया। सभी को मामूली चोट आने से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
खतरनाक हो चुकी है पुलिया
लमगांव के पास एनएच पर बनी पुलिया अंग्रेजों के जमाने की है। पुलिया काफी संकरी है। यह जर्जर हो चुकी है। पुलिया के पास अंधा मोड़ भी है। संकरी होने के कारण पुलिया पर एक साथ दो बड़े वाहन नहीं आ-जा सकते हैं। इससे अक्सर हादसे होते हैं। पिछले कुछ सालों में यहां कई हादसे हो चुके हैं जिसमें कई जानें भी जा चुकीं है। इसके बाद भी पुलिया को चौड़ी करने पहल नहीं की गई। एनएच में अन्य पुल-पुलियों की हालत भी खराब हैं।