पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में स्कूल जा रही छात्रा की मौत

हादसे में स्कूल जा रही छात्रा की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कदुर्घटना मे स्कूल जाने के दौरान एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। घटना नगर के समीप करंगाबहला गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हुई है। बताया जाता है कि कुकुरभुका की छात्रा कु. रविना तिर्की पिता करमा तिर्की (19) शनिवार को अपने करीबी रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल मे सवार होकर मुड़ापारा के कार्तिक उरांव स्कूल मे 12 वीं क्लास की प्रैक्टिल परीक्षा लिखने रही थी।

इसी दौरान करंगाबहला के करीब विपरीत दिशा से रही एक दूसरी मोटरसाइकिल मे सवार दो युवकों ने तेज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये उन्हे सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। आपस मे दोनो मोटरसाइकिलों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही बाइक पर पीछे बैठी तिर्की ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे बाद मे प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा लाकर यहां के सिविल हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरो द्वारा इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिए बाहर रिफर कर दिया गया है।।

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

इन दिनों यहां की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट मे आकर आए दिन किसी किसी बेगुनाह को हादसे का शिकार होकर अपनी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां की सड़को पर वाहनों की गति मे नियंत्रण नहीं रहने की वजह से तकरीबन प्रत्येक रोज सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा तेज रफ्तार वाहन इनके लापरवाह चालकों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है। अगर बीते दिनो की बात करें, तो कुछ दिनो पूर्व ही नगर के व्यस्तम रायगढ़ रोड स्थित स्टेट बैंक के करीब यहां के व्यवसायी सुशील अग्रवाल को भी एक लापरवाह सफारी वाहन चालक द्वारा ठोकर मारकर उन्हे घायल कर दिया था। जिससे व्यवसायी के बाएंपैर मे गंभीर चोटें आई थीं। उनका पैर फ्रैक्चर भी हो गया था। जिसके बाद यहां के थाने मे व्यवसायी के परिजनों द्वारा लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

हॉस्पिटल में भर्ती घायल छात्र।