पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल टैक्स बार एसोसियेशन के बाबूलाल अध्यक्ष, अमित सचिव

सेल टैक्स बार एसोसियेशन के बाबूलाल अध्यक्ष, अमित सचिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|सेलटैक्स बारएसोसियेशन-रायगढ़ की आम सभा 6 फरवरी को स्थानीय वाणिज्यिक कर कार्यालय में स्थित बार रूम में आयोजित की गयी थी, जिसमें आगामी 2 वर्षो के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। बाबूलाल अग्रवाल एडव्होकेट को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। सचिव पद के लिए अमित जैन एडव्होकेट का मनोनयन किया गया।





उपाध्यक्ष के लिए विष्णु प्रसाद शर्मा एडव्होकेट (खरसिया) एवं ईश्वर प्रसाद पटेल एडव्होकेट, का चयन किया गया। शिव कुमार बेहरा एडव्होकेट को कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी। सह सचिव पद के लिए सरोज साव, एडव्होकेट की नियुक्ति की गई। संचालक मंडल में नवनीत जगतरामका (एडव्होकेट), नंदलाल शुक्ला (एडव्होकेट) पत्थलगांव, अजीत सिंह कोमल (एडव्होकेट) धरमजयगढ़, निलेश अग्रवाल (एडव्होकेट) एवं गुलशन अग्रवाल (सी.ए.) का चयन किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया सेलटैक्स बार एसोसियेशन रायगढ़ के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ सेलटैक्स बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष हरि किशन जैन एडव्होकेट के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इन्हें पुनः आगामी कार्यकारिणी में संरक्षक पद हेतु चुना गया। सभा में आयकर अधिवक्ता मनोज मिरानिया की ‘‘वेतन पर आयकर एवं रेडी रेकनर‘‘ की नवीन पुस्तक का सदस्यों के बीच निःशुल्क वितरण किया गया। आम सभा में वाणिज्यिक कर अधिनियम में हुए नवीन संशोधनों पर विस्तार से चर्चा कर विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया। आमसभा में सेलटैक्स बार एसोसियेशन रायगढ़ से सदस्य के रूप में ज्योति पटेल (कर सलाहकार), गुलशन अग्रवाल चार्टड एकाउंटेण्ट, अशोक श्रीवास्तव (कर सलाहकार), अभिषेक पाण्डेय (कर सलाहकार), एवं निलेश अग्रवाल एडव्होकेट को संस्था की विधिवत सदस्यता प्रदान की गयी। आमसभा में नवीन कार्यकारिणी हेतु चुने गये विभिन्न पदाधिकारियों के साथ साथ विनय अग्रवाल एडव्होकेट, संतोष आदित्य (एडव्होकेट), पंकज गोयल (एडव्होकेट), केशव प्रसाद साहू (कर सलाहकार), धर्मेन्द्र कुमार यादव (कर सलाहकार), धनेश्वर लाल पटेल (एडव्होकेट), विनीत जैन (कर सलाहकार) एवं टोकेश्वर प्रसाद पटेल एडव्होकेट की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।