- Hindi News
- विद्यार्थियों को तीन पालियों में दिए जाएंगे सफलता के टिप्स
विद्यार्थियों को तीन पालियों में दिए जाएंगे सफलता के टिप्स
रायगढ़| ‘भविष्यदृष्टि-युवा सृष्टि में कोचिंग संस्थान सुपर-30 के आनंद कुमार की 9 फरवरी को कार्यशाला आयोजित की गई है। जिला प्रशासन की पहल पर आगामी 9 फरवरी को जिंदल आडिटोरियम में विद्यार्थियों के लिए तीन पालियों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को ऊंची उड़ान भरने एवं उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए सुपर-30 के आनंद कुमार का आगमन हो रहा है। समय को लेकर किसी भी प्रकार का संशय होने की स्थिति में नोडल अधिकारी प्राचार्य राजेश डेनियल एवं विष्णु अग्रवाल 98271-13036 से संपर्क कर सकते है। यहां यह उल्लेखनीय है कि आईआईटी कोचिंग संस्थान सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार बिहार के जाने-माने विद्वान शिक्षक है, जिनकी प्रसिद्धि पूरे देश में है।
आनंद कुमार देश के अलग-अलग क्षेत्रों से 30 विद्यार्थियों को चुनते है और उन्हें अपने संस्थान में प्रवेश देकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग देते है।