पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम वसूली पर ईडी ने लगाई फटकार

कम वसूली पर ईडी ने लगाई फटकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|बिजली विभागके 70 करोड़ के टार्गेट के विरूद्ध 10 माह में महज 15 करोड़ रूपए ही वसूले जाने पर बोर्ड के ईडी ने फटकार लगाई है और डेढ़ माह में वसूली पूरी करने का अल्टीमेटम देकर अफसरो की क्लास ली है।

शहर के एक निजी हॉटल में शुक्रवार को बिजली विभाग के ईडी पीके अग्रवाल ने घंटों अफसरों की बैठक ली। इस दौरान रायगढ़ रीजन के अधीक्षण अभियंता से लेकर ईई, एई और जेई समेत सभी अफसरों को रिकव्हरी के अनुरूप काम नहीं कर पाने पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सभी अफसरों को बकाया वसूल कर अधिक से अधिक राजस्व की वसूल करने की बात कहीं। वसूली के लिए बोर्ड ने अब शास. बकायादारों के कनेक्शन काटने की भी खुली छूट दी है। विभाग को पूरे रायगढ़ रीजन से करीब 70 करोड़ रुपए का राजस्व वसूल करना है।







, लेकिन विभाग ने अगस्त से लेकर अब तक सिर्फ 15 करोड़ का राजस्व ही वसूल कर सका है। इस दौरान बैठक में सभी अधिकारियों को 31 मार्च तक बिजली बोर्ड द्वारा दिए गए राजस्व वसूली के लक्ष्य की पूर्ति करने को कहा है।

डेढ़ माह में वसूलेंगे 20 करोड़ रुपए

दोनोंडिविजनों के अफसरों को 31 मार्च तक अपने लक्ष्य पूरा करने करीब 20 करोड़ रुपए दो माह के भीतर वसूल करने होंगे। दरअसल दोनों डिवीजनों में बकाया राशि करीब 60 करोड़ थी। शहरी इलाकों से करीब 25 करोड़ तो ग्रामीण इलाकों से यह 26 करोड़ है। जिसे कम कर उन्हें निर्धारित समय पर करीब 15 करोड़ पर लाना है। इसके लिए दोनों डिवीजनों को करीब 10 -10 करोड़ की वसूली और करनी होगी।