पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेप कांड: जांच करने एसपी ने बनाई टीम

टेप कांड: जांच करने एसपी ने बनाई टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरबाल सदन के छात्राओं द्वारा अधीक्षिका की गई फोन टेपिंग मामले की जांच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक महिला अधिकारियों की जांच टीम गठित की गई है। इधर, रायगढ़ के प्रभारी एसपी ने भी पूरे मामले की छानबीन के लिए एक टीम गठित किया है।

पुलिस विभाग द्वारा गठित टीम में भी महिला पुलिस अधिकारियों को ही शामिल किया गया हैं। आजाक क्राइम डीएसपी मोनिका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की जांच करेंगी। उनका सहयोग कोतरा रोड महिला सेल प्रभारी कौशल्या साहू, कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त्य, महिला प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा और महिला आरक्षक प्रियंका शामिल हैं। यह टीम पूरे मामले की दस्तीक करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। शुक्रवार की दोपहर महिला सेल प्रभारी कोतरा रोड टीआई कौशल्या साहू की नेतृत्व में यह टीम अनाथालय पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरंभिक तौर पर छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चक्रधर बाल सदन विवादों के लिए सुर्खियों में रहता हैं। कभी यहां दुष्कर्म का मामला तो कभी नाबालिग लड़कियां सदन से भाग गई। अब अधीक्षिका द्वारा नाबालिग छात्रों की अस्मत का सौदा करने का मामला सुर्खियां बटोर रहा हैं। बहरहाल पूरे मामले का खुलासा होने जिला प्रशासन की किरकिरी होने के बाद अधीक्षिका को बर्खास्त करने के बाद कलेक्टर रायगढ़ ने महिला अधिकारियों की टीम जांच के लिए गठित किया है।



इधर पुलिस डिपार्टमेंट ने भी जांच के लिए महिला अधिकारियों की फौज लगा दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। बहरहाल शुक्रवार को पुलिस टीम के द्वारा चक्रधर बाल सदन की कुछ लड़कियों परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस पूरी गोपनीयता के साथ मामले की तस्दीक करने में लगी हुई है।

कार्यालय में बयान दर्ज करती टीम की सदस्य।

^छात्राओं का मामला होने की वजह से कलेक्टर के निर्देश पर पांच महिला प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जांच उपरांत कलेक्टर के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजयशर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग