पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास पटरी में मिली युवक की लाश

किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास पटरी में मिली युवक की लाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|शुक्रवार कीसुबह किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 592/11 डाउन लाइन में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। माना जा रहा है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल कोतरा रोड मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की सुबह रेलवे के सफाई कर्मचारी पटरियों की सफाई कर रहे थे। लिहाजा उन्होंने एक युवक की लाश पटरी पर देखा तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया। मृतक की उम्र लगभग 35 के करीब है। बहरहाल कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्त में जुटी है।