पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने की चुनाव निरस्त करने की मांग

गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने की चुनाव निरस्त करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| पंचायतचुनाव में गड़बड़ी को लेकर केशला के ग्रामीणों ने चुनाव परिणाम को निरस्त कर दोबारा से मतदान कराने की मांग की है। कलेक्टर को लिखे अपने आवेदन में ग्रामीणों ने शिकायत की है कि अंतिम चरण में हुए मतदान में पुसौर के केशला गांव में पोलिंग के दौरान जमकर धांधली की गई है।गांव केे इस बूथ में विवाद के बाद ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी को भी बंदी बना लिया था।चुनाव परिणाम में असंतेाष जाहिर कर ग्रामीणों ने कलेक्टर से चुनाव निरस्त कर दोबारा से चुनाव कराने की मांग की है।