पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटिस मिलने के चार दिन बाद अब धर्मशाला से समेटी जा रही दुकानें

नोटिस मिलने के चार दिन बाद अब धर्मशाला से समेटी जा रही दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मशालाओंमें चल रहे व्यवसाय को लेकर कलेक्टर ने कुछ समय पहले ही सभी धर्मशाला संचालकों की क्लास ली थी। इसके एक दिन बाद नगर निगम आयुक्त ने सात दिन के भीतर व्यवसाय बंद करने उन्हें नोटिस भी जारी किया।

नोटिस मिलने के ठीक चार दिन बाद रतेरिया धर्मशाला के संचालक ने धर्मशाला खाली करा दी है। वही नोटिस के मुताबिक तीन दिन और शेष बचे हैं, लेकिन बूजी भवन संचालक बेखबर हैं। धर्मशालाओं के वास्तविक उद्देश्य और वर्तमान परिदृश्य को लेकर दैनिक भास्कर ने अपने पिछले अंक ने खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद कलेक्टर मुकेश बंसल ने सभी को बुलाकर फटकार लगाई और धर्मशालाओं के वास्तविक कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके एक दिन बाद नगर निगम आयुक्त प्रमोद शुक्ला धर्मशालाओं में व्यवसाय चला रहे संचालकों के नाम नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर खाली कराने के निर्देश दिए गए थे।

चार दिन बाद रतेरिया धर्मशाला में लंबे समय से चल रहे फर्नीचर दुकान को खाली करा दिया। व्यवसायी ने गुरुवार को अपना सामान समेट कर धर्मशाला खाली कर दिया है, लेकिन वही बूजी भवन में लगे फर्नीचर शो-रूम अभी भी पहले की तरह अपना व्यवसाय चला रहा है। वही निगम की आेर से धर्मशाला जारी किए गए नोटिस में सिर्फ तीन दिन ही और शेष हर गए हैं। यदि तीन दिनों के भीतर धर्मशालाओं में व्यवसायीकरण बंद हुआ तो निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

रतेरिया धर्मशाला से सामान ले जाता संचालक।

बुजी भवन में अभी भी चल रहा व्यवसाय।

इम्पैक्ट

भास्कर