- Hindi News
- महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर हवलदार की पिटाई, बनाया बंधक
महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर हवलदार की पिटाई, बनाया बंधक
रायगढ़|जिला मुख्यालयसे लगभग 40 किमी दूर सरिया थानांतर्गत गांव भटली में गुरुवार की सुबह एक हवलदार को ग्रामीण महिला से छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने हाथ-पांव बांध कर कोठार (गोदामनुमा कमरा) में बंधक बना कर रखा। प्रधान आरक्षक जमीन संबंधी मामले की जांच करने गए थे और उसने वहां कथित रूप से एक महिला से छेड़खानी कर दी।
बंधक बनाए जाने से ग्रामीण ने हवलदार की जमकर धुनाई भी की। प्रधान आरक्षक को बंधक बनाने की सूचना मिली तो सारंगढ़ एसडीओपी सत्येंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब कही जाकर ग्रामीण शांत हुए। वहीं महिला ने छेड़छाड़ करने की लिखित शिकायत थाने में की है। वहीं प्रधान आरक्षक ने भी ग्रामीण महिला के परिवार पर जांच में बाधा उत्पन्न करने और मारपीट कर बंधक बनाने की शिकायत थाने में की है। संयोग है कि बिलासपुर रेंज के आईजी पवन देव रायगढ़ में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे हैं। मामले के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक लगभग एक साल से सरिया थाना क्षेत्र के भठली निवासी अवधूत साहू सुरसी निवासी टेंगनू साहू के बीच जमीन को लेकर विवाद था। टेंगनू साहू की जमीन भठली में स्थित है। जिस पर अवधूत साहू द्वारा कब्जा कर खेती करने की शिकायत सरिया थाने में की गई थी। वहीं अवधूत साहू ने उक्त जमीन को खुद की बताते हुए टेंगनू साहू द्वारा मालिकाना हक जमाने और उसके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत करने को लेकर थाने में शिकायत की थी। इस पर आज सुबह प्रधान आरक्षक रजनीकांत साहू थाने के चालक को लेकर भठली अवधूत साहू के घर पहुंचे। इस दरमियान अवधूत साहू तालाब गया हुआ था। अचानक घर की एक महिला मदद के लिए यह कहते हुए आवाज लगाई कि हवलदार उससे छेड़खानी कर रहा है। तुरंत ही महिला का पति अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक की जमकर धुनाई कर दी और हाथ पांव बांध कर कठोर में करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।
ग्रामीणों के पास बंधक बने प्रधानआरक्षक को छुड़ाने पहुंची पुलिस।
Q. सरिया थाने के प्रधान आरक्षक पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
^मुझे इसकी जानकारी मिली है। मैं रायगढ़ में ही हूं। एसपी को जांच करने के मैंने निर्देश दिए हैं मैंने।
Q. मामला सही पाए जाने पर प्रधान आरक्षक को सस्पेंड किया जाएगा कि छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज भी होगा।
^