पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच में मिली थी गड़बड़ी, 5 राइस मिलरों पर होगी एफआईआर

जांच में मिली थी गड़बड़ी, 5 राइस मिलरों पर होगी एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यविभाग द्वारा जिले के 8 राइस मिलों में छापेमारी के दौरान 5 मिलाें में चावल के स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिली थी। प्रशासन ने बीते साल का कस्टम मिलिंग का चावल डकार जाने वाले 5 राइस मिलरों पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलराें पर कलेक्टर ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। बीते साल का मिलिंग का चावल जमा नहीं करने और इसमें हेरफेर करने वाले मिलरों की जांच की गई थी। जिसमें स्टॉक पंजी से लेकर मिल में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिली थी। जांच के दौरान राइस मिलो में जो चावल एवं धान का स्टॉक मिलान किया गया। उसमें मां बंजारी राइस मिल धरमजयगढ़, राधे इंडस्ट्रीज धरमजयगढ़ तथा सारंगढ़ की मां संतोषी राइस मिल, राम कृष्णा राइस मिल तथा पुरुषोत्तम राइस इंडस्ट्रीज में बकाया चावल के एवज में धान का स्टॉक कम मिला था। जिसके बाद सभी मिलरों के खिलाफ छग लेवी कंट्रोल आर्डर 2007 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर कलेक्टर कोर्ट में मामला पेश किया गया था और मंगलवार को कलेक्टर ने इन राइस मिलों के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साल 2013-14 के कस्टम मिलिंग का अभी भी करीब 51 हजार टन चावल राइस मिलरों द्वारा नान और एफसीआइ को जमा करना है।