- Hindi News
- शिक्षिका की हत्या की आरोपी बदल रही बयान, पुलिस परेशान
शिक्षिका की हत्या की आरोपी बदल रही बयान, पुलिस परेशान
रायगढ़|शिक्षिका कीहत्या करने के आरोप में हिरासत में लिए गए संदेही आरोपी 13 बार अपना बयान बदल चुकी है। इससे पुलिस पूरी तरह से उलझ कर रह गई है। खुद को बचाने के लिए संदेही आरोपी हर बार अलग अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
हालांकि मामले की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए एसपी की स्पेशल सेल पूंजीपथरा पुलिस पूरी शिद्दत के साथ लगा हुआ है। जल्द ही आरोपी के मुंह से पूरी सच्चाई उगलवा लेगी। सोमवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जंगल में एक लड़की की जली हुई कपड़े हड्डियां मिली थी। जिसकी शिनाख्त 21 दिनों से लापता सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका हेमवंती के रूप में की गई थी। आरंभिक तौर पर जांच उपरांत पुलिस एक संदेही लड़की को हिरासत में लिया है। यह आरोपी पिछले दो दिनों से पुलिस को उलझा कर रखी हुई है। हर बार नया बयान देकर खुद काे बचाने के लिए लगी हुई है।
जानवरोंने बनाया शिकार -पुलिस जांचमें यह बात भी सामने आया है कि शिक्षिका की लाश 18 नवंबर से जंगल में पड़ी थी। जब आरोपी ने उसके शरीर को आग लगाया तो पूरी तरह से लाश नहीं जल पाया था। सिर घुटने से नीचे का हिस्सा नहीं जल पाया था। इस हिस्से को जंगली जानवरों ने पंद्रह दिनों तक अपना शिकार बनाया है। इसकी वजह से मृतका शिक्षिका की हड्डियां अलग अलग जगहों से बरामद हुई।
मोबाइलपर नहीं हुआ संपर्क- पुलिसदोनों का कॉल डिटेल खंगाला है। इसमें दोनों के नंबर से कोई संपर्क नहीं हुआ है। वहीं संदेही आरोपी के पास मोबाइल भी नहीं होने की बात सामने रही है। ऐसे में अकेली घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। बहरहाल एसपी की स्पेशल सेल इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ लगी हुई है।
जल्द ही आरोपी के मुंह से सच उगलवा लेगी।
अकेली दी है घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि महिला शिक्षाकर्मी की हत्या पुरानी रंजिश बदनामी को लेकर की गई है। सूत्रों की माने तो यह संदेही आरोपी पूरी घटना को अकेली अंजाम दी है। कहा जा रहा है कि शिक्षिका को जंगल में ले गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान एक लकड़ी के डंडे से शिक्षिका के सिर पर प्राण घातक हमला कर दिया। जब बेहोश होकर गिर गई ताे उसके शरीर में एक साड़ी, कागज के टुकड़े और जंगल की सूखी लकड़ी उसके शरीर में रख कर आग लगा दी।