पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच सचिव पर धमकाने का आरोप

सरपंच सचिव पर धमकाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|लक्ष्मी स्वसहायता समूह के सदस्यों ने सरपंच सचिव पर धमकाने का आरोप लगाया है। 6 नवंबर को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 13 कट्टे चावल को किराना व्यवसायी ननकीराम कंवर की दुकान में उतरता देखकर लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इसकी शिकायत लैलूंगा थाना में की थी। पुलिस ने पुलिस ने मामले में सिर्फ किराना व्यवसायी ननकी राम कंवर को ही हिरासत में लिया। सदस्यों को आरोप है कि मामले में दोषी सचिव रमेश पटेल और सरपंच अमर को मौके से फरार होने का मौका दिया गया। उस घटना 1 माह बाद पंचायत कर्मी अग्रिम जमानत कराने सफल हो गया और जमानत मिलने के बाद गांव जाकर उक्त स्व. सहायता समूह की महिलाओं को सचिव द्वारा प्रकरण समाप्त होने तक राशन ना देने की बात कही। समूह के सदस्यों को आरोप है कि अब सरपंच सचिव के परिवार के सदस्य उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।