श्रमिक की मौत, जांच शुरू
रायगढ़.कलेक्टर नेजिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड खरसिया में बीते 8 सितंबर को घटित दुर्घटना के कारण मृत श्रमिक लंबोदर श्रीवास की मौत के दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए है। एसडीएम केएस मंडावी को इसके लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने जांच अधिकारी को घटना कब और कैसे घटित हुई? घटना स्थल पर कितने मजदूर कार्यरत थे।
और कौन-कौन मजदूर घायल हुए, घटना की परिस्थिति, तकनीकी मानवीय-कारण तथा इसके लिए जिम्मेदार कौन है सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत जांच कर 30 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है।