21 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच
रायगढ़|नौरंगपुर सेक्टरके उप स्वास्थ्य केन्द्र बायंग में पदस्थ पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता लालकुमार पटेल एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कलावती पटेल द्वारा ग्राम बायंग के उप स्वास्थ्य केन्द्र में नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नंदेली में नव पदस्थ नेत्र सहायक चंद्रशेखर साहू द्वारा जांच एवं ऑपरेशन संबंधित आवश्यक सलाह दी गई
इस शिविर में आए 21 मरीजों की जांच की गई एवं उनमें 11 मरीजों को आपरेशन कराने की सलाह श्री साहू ने दी। पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता लालकुमार पटेल एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कलावती पटेल के अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर सहयोग किया।