पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयले की अफरा तफरी करते 3 युवक गिरफ्तार

कोयले की अफरा तफरी करते 3 युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|कोयले कीतस्करी करने वाले दो ड्राइवर डिपो मालिक सहित तीन लोगों को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले में काले हीरे का कारोबार अवैध रूप से व्यापक पैमाने पर हो रहा है। नेशनल हाइवे में कई स्थानों पर कोल डिपो बनाए गए हैं। जहां रात में कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियां रूकती हैं और डिपो संचालक के साथ सांठ गांठ कर कोयला को डिपो में उतार कर उसके बदले कुछ और सामान भर कर रवाना हो जाती है। इस काले कारोबार में लोग खूब फल फूल रहे हैं। बाराद्वार थाना प्रभारी एसअाई राजेश मिश्रा ने बताया कि कोरबा से कोयला लोडकर ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 1418, सीजी 12 एस 1857 में जयभारत दास महंत और उत्तम राठौर रायगढ़ जाने के लिए निकले थे।



दोनों ट्रेलर चालक जेठा के पास एक कोल डिपो में रूक गए। वहां दोनों ट्रेलर से काेयला निकाला जा रहा था। सुबह 5 बजे करीब मुखबीर से कोयला के अफरा तफरी की शिकायत मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक जेसीबी से दोनों ट्रेलर से कोयला निकाला जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 407, 411, 420, 34 के तहत फर्जीवाड़ा का जुर्म दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।