पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपम खेर के हाथों परिधि का हुआ सम्मान

अनुपम खेर के हाथों परिधि का हुआ सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|छत्तीसगढ प्राइडअवार्ड सभी आठ ग्रुप के सभी पांचों प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री रमन सिंह दैनिक भास्कर ग्रुप के चेअरमेन रमेश अग्रवाल की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सिने अभिनेता अनुपम खेर ने सम्मानित किया। यूथ अचीवर की फाइनल लिस्ट में अंतिम पांच में जगह बनाने वाली परिधि शर्मा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनुपम खेर ने कहा कि हमेशा बड़ा सपना देखना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए सतत प्रय|शील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लंगोटी पहनकर एक शख्स देश को आजादी दिला सकता है, तो कुछ भी संभव है। नेलशन मंडेला 27 साल जेल में रहकर उस देश के राष्ट्रपति बन सकते हैं, तो कुछ भी संभव है उन्होंने इस अवसर पर अपने जीवन से जुडे़ कुछ मार्मिक प्रसंग भी सुनाए आैर कहा कि हमें इन श्रेष्ठ प्रतिभागियों पर गर्व हैै जिन्होंने अपने दम पर समाज को एक नया रास्ता दिखाया है। इस अवसर पर रमन सिंह और रमेश अग्रवाल ने भी प्रतिभागियों को अपने प्रेरणादायी शब्दों से आशीर्वाद प्रदान किया