रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला
रायगढ़| शनिवार8 नंबर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध महिला की लेटने की सूचना मिलते ही पाइंट्स मैन और पोर्टर अचानक ट्रैक की तरफ भागने लगे, लेकिन गाड़ी आगे बढ़ते देख सभी रुक गए। मालगाड़ी के ड्राइवर ने ही इसकी सूचना पहले पैनल मास्टरों को दी थी। बाद में ड्राइवर ने स्वयं उसे किनारे कर गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे एक महिला कटने से बच गई।