नवजात की लाश मिली
रायगढ़| चांदनीचौक के नीचे पारा में बन रहे नए मरीन ड्राइव के पास शनिवार की शाम 4 बजे एक नवजात शिशु की लाश मिली है। नवजात की उम्र करीब तीन से चार माह की है। माना जा रहा है कि नवजात की मौत होने के बाद उसे दफनाया गया था। जिसे कुत्तों ने जमीन से बाहर खींच लाया होगा। वहीं मामला प्रेम प्रसंग का भी प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि कोई बिन ब्याही मां लोक लज्जा की डर से उसे फेंक दिया होगा। जिसे कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया होगा। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।