- Hindi News
- 9वीं और 11वीं के 33 हजार विद्यािर्थयों को वापस लौटाएंगे रकम
9वीं और 11वीं के 33 हजार विद्यािर्थयों को वापस लौटाएंगे रकम
जिलेके 9वी एवं 11 वीं के छात्राओं को परीक्षा फीस में ज्यादा ली गई रकम लौटाने का फरमान मिला है। बोर्ड से मिलेे आदेश के बाद अब स्कूलों के माध्यम से 33 हजार छात्र-छात्राओं को शेष राशि वापस की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार 9 वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए स्कूलों में प्रति छात्र 80 रूपए की दर से फीस लिए जाने का फरमान दिया था।बोर्ड द्वारा खुद से प्रश्नपत्र छपाने की बात कहकर इस बार स्कूलों में छात्रों से वसूली की गई थी लेकिन हर बार से दोगुनी फीस लिए जाने के बाद इसकी आलोचना हो रही थी जिसके बाद मंडल ने भी अपनी गलती सुधारी है और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देकर छात्राें को 30 रूपए वापस करने की बात कही है। जिले में 9 वीं के 10 हजार 952 छात्र और 12 हजार 20 छात्राओंं तथा 11 वीं के चार हजार 911 छात्रों और 5 हजार 127 छात्राओ को 9 लाख 93 हजार रुपए वापस किए जाएंगे। आदेश के मुताबिक स्कूलों के प्राचार्यों के द्वारा यह राशि लौटाने का काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बार 9 वी एवं 11 वी की परीक्षाओं के लिए मंडल ने कुछ बदलाव किए हैं और परीक्षा कार्यक्रम में कसावट लाने के लिए इस बार समय ये पहले ही परीक्षा सारणी घोषित कर दी है।