पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति गीत स्पर्धा में 250 लोगों ने लिया हिस्सा विजेता हुए सम्मानित

देशभक्ति गीत स्पर्धा में 250 लोगों ने लिया हिस्सा विजेता हुए सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|जिला स्तरीयदेश भक्ति गीत प्रतियोगिता एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन गत दिवस 7 फरवरी को आदर्श बाल विद्या मंदिर रायगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात एनके.साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राधेश्याम श्रीवास्तव, मनहरण सिंह ठाकुर, निमाई चरण पंडा एवं प्राचार्य कारतोरे उपस्थित थे। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में 8 से 15 वर्ष आयु समूह एकल गीत में प्रथम स्थान केन्द्रीय विद्यालय की ईसा यादव, द्वितीय-गुरूनानक स्कूल रायगढ़ की सुमन यादव तथा शालिनी स्कूल रायगढ़ के सरवर हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 16 से 35 वर्ष की आयु समूह एकल गीत में प्रथम-डिग्री कालेज रायगढ़ की प्रगति पंडा रहे।

द्वितीय- जे.एस.एकेडमी के जितेन्द्र सिंह एवं तृतीय-बाल मंदिर रायगढ़ की कु.सप्तपर्णा रही। 36 से 60 वर्ष आयु समूह एकल गीत में प्रथम-शिक्षक ए.के.चौहान, द्वितीय-शिशु मंदिर के कुबेर माली एवं तृतीय मोती लाल राठौर रहे। इसी तरह 8 से 35 वर्ष आयु समूह में सामुहिक गीत में प्रथम-कुमारी सप्तपर्णा, द्वितीय-कुमारी बासंती बाल मंदिर एवं तृतीय-कुमारी निधि जायसवाल कार्मेल स्कूल रायगढ़ रही।