पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्च, अप्रैल में 5 साल तक के बच्चों को देंगे विटामिन की खुराक

मार्च, अप्रैल में 5 साल तक के बच्चों को देंगे विटामिन की खुराक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|छत्तीसगढ़ शासनकी बहुआयामी पहल शिशु संरक्षण माह मार्च एवं अप्रैल में माइक्रोन्यूट्रीऐंट इनीशियेटिव की सहायता से आयोजित की जाएगी, जिसमें पांच साल के बच्चों को आयु के अनुरूप नियमित टीकाकरण, विटामिन की उपयोगी खुराक दी जाएगी। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, कुपोषण से बचाव तथा विभिन्न नेत्र विकारों से बचाव करने में मददगार होगी। विटामिन की निर्धारित डोज पांच साल तक की उम्र के बच्चों को 6 माह के अंतराल में पिलाई जाएगी। शिशु स्वास्थ्य संवर्धन की अन्य प्रमुख गतिविधियों में एक साल से अधिक आयु के बच्चों को कृमिनाशक दवाइयों की प्रदायगी एवं बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी दी जाएगी।

शिशु संरक्षण माह के दौरान मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों में शिशु प्रतिरक्षण के लिए टीके शिशुओं को लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ.एच.एस.उरांव, एकीकृत बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के मार्गदर्शन में मार्च एवं अप्रैल में आयोजित शिशु संरक्षण माह के कुशल संचालन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सीएमओ में गत दिवस किया गया था, जिसमें जिला स्तरीय समस्त कार्यक्रम अधिकारी, सभी विकास खण्डों से आए सभी चिकित्सा अधिकारी और विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त परियोजना अधिकारी आईसीडीएस उपस्थित हुए