- Hindi News
- बचपन स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चो ने मचाई धूम
बचपन स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चो ने मचाई धूम
रायगढ़|बचपन प्लेस्कूल रायगढ़ में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश अग्रवाल,आशाराम एवं नंदानी अग्रवाल थीं। कार्यक्रम में नन्हे नन्हे बच्चो ने गणेश इस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुरुआत की, जिसमें स्कूल के नन्हे-मुन्ने कलाकारो ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं को प्रकट किया। उनकी प्रस्तुति ने ऐसा शमा बांधा की अभिभावक ताली बजाने के मजबूर हो गए। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति के बाद स्कूल में वर्ष भर के कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चो को अवॉर्ड से सम्मनित किया गया