पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेरी सांस्कृतिक छटा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेरी सांस्कृतिक छटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगबिरंगे पोषाकों से सजे नौनिहाल, स्पर्धाओं में अपने हुनर का जौहर दिखाते प्रतिभागी,बच्चों को मस्ती करते देखते ग्रामीण एवं एक ग्रामीण हाट मेले का खुशनुमा माहौल। जहां उत्साहित थे बच्चे चाट पकोड़िया खाने को, झूलों में इठलाने को, इंद्रधनुषी रंगों में खो जाने को।

यह नजारा था बुधवार को मोनेट फाउंडेशन द्वारा आयोजित बाल मेले काा। कार्यक्रम मेंे सीओओ आषुतोष चरण कहा कि यह आयोजन एक प्रयास है,छत्तीसगढ़ के ग्रामीण हाट मेले की परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का। यह प्रयास है बच्चों को एक बड़ा मंच देने का छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति से इससे छात्र छात्राओं का मनोरंजन तो होता ही है साथ ही नई पीढ़ी के बच्चों को इन विधाओं में पारंगत होने एवं कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। मेले में डोली झूला, चकरी, झूला, जंपीग टॉय, मंे खूबमस्ती की तो गिलास गिराओ बिस्कुट खाओ, रिंग फेंको इनाम जीतो जैसे गेम्स काम जाभी लिया। इसके साथ ही कई स्टालों छक कर चाट, भेल और आईस क्रीम काम जालिया। मेले में रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया, वहीं सास्कृतिक कार्यक्रम में इस साल शासकीय उच्च्तर माध्यमिक स्कूल भूपदेवपुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया तो दूसरे स्थान पर रही मिडिल स्कूल सिंघनपुर की टीम रही। तीसरे स्थान पर मिडिल स्कूल बिलासपुर के बच्चे रहे। इसके अलावा श्रेष्ठ अनुशासन के लिए प्राइमरी स्कूल लोढ़ाझर को अनुशासित विद्यालय का अवार्ड प्रदान किया गया। इनके अवार्ड जितने के पीछे बच्चों द्वारा खाने के बाद प्लेट मैदान पर नहीं फंेकने स्वछता के प्रति जागरूक रहने के लिए दिया गया।

मंच पर डांंस पेश करती स्कूली छात्राएं। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार देते अतिथि।

आयोजन