पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरीय निकाय ने मांगी जल आवर्धन योजना में प्रगति की जानकारी

नगरीय निकाय ने मांगी जल आवर्धन योजना में प्रगति की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| नगरीयप्रशासन विभाग ने सालों से लंबित पड़ी जल आवर्धन योजना के लिए निगम प्रशासन से जानकारी मांगी है। गर्मी ऋतु आने से पहले शहर में पेयजल की आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेने और जल आवर्धन योजना के धीमें काम के कारण संचालनालय ने यह रिकार्ड मांगा है और योजना के तहत अब तक हुए निर्माण कार्य से लेकर शहर में आवर्धन योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों का भी ब्योरा मांगा गया है। निगम आयुक्त को भेजेे गए पत्र में संचालनालय ने ग्रीष्म ऋतु से पहले शहर में पानी की आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए हैं और बोर पंप हैंड पंप के जल स्तर पर भी लगातार नजर रखने की बात कही है।