- Hindi News
- निर्माणाधीन शिल्प ग्राम को तेजी से पूरा कराए:कलेक्टर
निर्माणाधीन शिल्प ग्राम को तेजी से पूरा कराए:कलेक्टर
निर्माणाधीन शिल्प ग्राम को तेजी से पूरा कराए:कलेक्टर
रायगढ़.कलेक्टर नेटेलीफोन एक्सचेंज के पिछले हिस्से में केलो मरीन ड्राइव रोड के किनारे बीआरजीएफ मद से 40 लाख रुपए की लागत से बन रहे शिल्प ग्राम का मुआयना किया और शेष कार्य को माह के अंत तक पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम कमिश्नर प्रमोद शुक्ला, कार्यपालन अभियंता शर्मा तथा उप अभियंता साहू मौजूद थे। कलेक्टर ने शिल्प ग्राम में निर्माणाधीन दुकानों के फिनिशिंग कार्य को 30 सितम्बर तक पूरा कराए जाने के साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई समतलीकरण के निर्देश दिए। शिल्प ग्राम के परिसर के कांक्रीटीकरण के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। शिल्प ग्राम में जिले के हस्त शिल्पियों के उत्पाद की मार्केटिंग के लिए 10 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है जो पूर्णता की ओर है। इसी के बगल में नगर निगम द्वारा दो मंजिला व्यावसायिक काम्पलेक्स भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने शिल्प ग्राम और व्यावसायिक काम्पलेक्स के काम का एक साथ तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने निर्माणाधीन व्यावसायिक काम्पलेक्स के प्रथम तल को किराए पर दिए जाने के संबंध में निगम कमिश्नर को बैंकर्स एवं शासकीय विभागों से संपर्क करने की भी बात कही।