पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के बकाया करों पर ब्याज छूट की मांग:चैम्बर

निगम के बकाया करों पर ब्याज छूट की मांग:चैम्बर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम के बकाया करों पर ब्याज छूट की मांग:चैम्बर

रायगढ़.नगर पालिकानिगम द्वारा आरोपित करों के भुगतान में विलंब होने पर उस पर ब्याज लगाया जाता है। इस तरह कई वर्षों मे भुगतान लंबित होते जाते है और ब्याज की राशि बढ़ती जाती है जिससे भुगतान कर्ता को परेशानी होती है। छ.ग. चैम्बर ऑफ कामर्स रायगढ़ अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने मांग की है कि निगम द्वारा ऐसे मामलों को सुलझाने के उद्देश्य से एक ब्याज माफ की स्कीम लानी चाहिए। जिसमे किसी भी प्रकार के टैक्स या किराया के लंबित प्रकरणों में एक निश्चित समय अवधि मे एक साथ भुगतान करने पर संबंधित भुगतान कर्ता को ब्याज की छूट दी जाये इस तरह केवल लम्बित भुगतान निगम को प्राप्त होंगे बल्कि वह प्रकरण मुख्य धारा मे आने से आगे के भुगतान भी समय पर होने शुरु हो जायेंगे।