आवेदन 23 सितंबर तक
आवेदन 23 सितंबर तक
रायगढ़.तहसील लैलूंगाके ग्राम पंचायत खम्हार में उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 23 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खम्हार तहसील लैलूंगा के सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि ग्राम खम्हार का उचित मूल्य दुकान संचालन प्रगति स्व-सहायता समूह से निरस्त किए जाने के कारण ग्राम-खम्हार का उचित मूल्य दुकान अन्य महिला स्व-सहायता समूह अथवा ग्राम पंचायत को संचालन के लिए दिया जाना है। खम्हार अथवा आश्रित ग्रामों में कार्यशील ऐसे महिला समूह जिनका बैंक खाता 31 मई 2004 को संचालित हो ऐसे समूह समिति प्रस्ताव की प्रतिलिपि एवं बैंक खाता पास बुक की प्रति सहित अधिकारी के पास जमा करें।
अधिकारी
घरघोड़ा में आवेदन जमा कर सकते है।