नृत्य नाटिका मंचन 22 को
नृत्य नाटिका मंचन 22 को
रायगढ़.अग्रवाल समाजद्वारा प्रतिवर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती को नये कलेवर के साथ तैयारियों में जुटे हुए है। इसी कड़ी में इस वर्ष अग्रसेन जयंती में 22 सितंबर को रात्रि 7 बजे से गांधी गंज में श्री राणी सती दादी की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया जावेगा। अग्रसेन जयंती समारोह समिति के सदस्य श्री रतेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आकर्षक नृत्य नाटिका पहली बार अग्रसेन जयंती समारोह में समावेश किया गया है। यह कार्य रायगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति द्वारा करवाया जा रहा है। श्री राणी सती दादी सेवा समिति की अध्यक्षा अनिता अग्रवाल आशा अग्रवाल अपनी अन्य सेवा भावी धर्मपरायण सदस्याओं के साथ इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में जुटे हुए है।