पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदल कोे थमाया नोटिस

जिंदल कोे थमाया नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिंदल कोे थमाया नोटिस

रायगढ़. गारेपेलमा कोल ब्लाक में ओपन कास्ट की मंजूरी को लेकर अंडर ग्राउंड माइंस का उपयोग करने वाली जिंदल कंपनी को वन विभाग ने नोटिस जारीकर जवाब मांगा है। विभाग ने शुक्रवार को कोल ब्लाक में खनन का काम बंद करवा दिया। जिंदल पावर लिमिटेड को तमनार में गारे 4/2 कोल ब्लाक 1998 में आवंटित हुआ था। कंपनी को यहां ओपन कास्ट माइनिंग की मंजूरी मिली थी, लेकिन कंपनी अंडर ग्राउंड माइंस का उपयोग कर रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई दफे कलेक्टर माइनिंग विभाग से की, मगर अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पीसीसीएफ और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से की। पीसीसीएफ ने डीएफओ रायगढ़ को पत्र जारी करते हुए कंपनी के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए। जांच करने पहुंचे टीम को ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। लिहाजा माइंस का काम बंद कर नोटिस जारीकर जवाब मांगा गया है।